भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. उनकी कप्तानी में वनडे और टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया. टेस्ट में तो भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. भारतीय टीम 72 साल के लंबे अंतराल में पहली बार टेस्ट सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रही.
इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया मीडिया हो या भारतीय मीडिया सभी जगह भारतीय टीम छा गई. क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज भी भारतीय टीम की इस उपलब्धि की जमकर सराहना कर रहे थे. बता दें, अब भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 जनवरी से वनडे सीरीज खेलना है. टीम इसके लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुकी हैं.
भारतीय कप्तान ने इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का किया अपमान

अगर सूत्रों की माने तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ को इंटरव्यू देने के लिए मना कर दिया है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने विराट कोहली को इंटरव्यू देने को कहा, लेकिन विराट ने साफ मना कर दिया.
बता दें, स्टीव वॉ को कोहली ने एक आम पत्रकार के रूप में ट्रीट किया. अगर सूत्रों की माने तो कोहली का कहना है, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी को हमारे बारे में तभी याद आता है. जब उनको हमारी जरूरत होती है.
मेलबर्न मैदान पर आखिरी वनडे की जीत पर कप्तान ने कही थी ये बात

भारतीय टीम ने आखिरी मैच जीतकर सीरीज में जीत हासिल कर ली. आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और केदार जाधव ने शानदार प्रदर्शन किया था.
मेलबर्न मैदान पर आखिरी वनडे की जीत पर कप्तान ने कहा था,
“इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, इसलिए मैच को आखिर तक ले जाना जरुरी था. क्रीज पर दो बल्लेबाज जमे हुए थे जो जानते थे कि उन्हें क्या करना है और उन्होंने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कप्तान स्टीव वाँ का किया अपमान, कटाक्ष करते हुए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.