Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कंधे में दर्द के कारण सेंट पीटर्सबर्ग टूर्नामेंट से हटी शारापोवा

सेंट पीटर्सबर्ग
मारिया शारापोवा दायें कंधे की समस्या के कारण सेंट पीटर्सबर्ग टूर्नामेंट से हट गई हैं। आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वर्ष 2017 में 15 महीने का डोंिपग प्रतिबंध समाप्त होने के बाद से 31 साल की शारापोवा शीर्ष फिटनेस हासिल करने में नाकाम रही हैं। पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता शारापोवा ने इस टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए पहले दौर में आस्ट्रेलिया की दारिया गेवरिलोवा को हराया था लेकिन इसके बाद उनके कंधे में चोट लग गई। शारापोवा के हटने से तीसरी वरीय दारिया कसात्किना के अंतिम आठ में जगह बनाने का रास्ता साफ हो गया है। उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी।