Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिरी टेस्ट के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के लिये गावस्कर को अभी तक नहीं मिला न्यौता

सिडनी
सुनील गावस्कर आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट के बाद बार्डर गावस्कर ट्राफी पुरस्कार वितरण से बाहर रह सकते हैं जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली को यह ट्राफी मिलने जा रही है। गावस्कर ने कहा कि उन्हें क्रिकेट आस्ट्रेलिया से न्यौता नहीं मिला है। भारत ने सीरीज में 2.1 की बढत ले ली है और पिछले साल अपने देश में ट्राफी जीतने वाली भारतीय टीम इसे बरकरार रखेगी। गावस्कर ने कहा कि मुझे क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने मई में पत्र भेजकर बार्डर गावस्कर ट्राफी देने के लिये मेरी उपलब्धता के बारे में पूछा था । मैं जाना चाहता था लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद से मुझसे कोई संपर्क नहीं किया गया।