भारतीय टीम के उभरते हुए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने शानदार ऑलराउंड खेल व अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे है
एक तरफ जहां हार्दिक पांड्या मैदान में भारतीय टीम को अपनी शानदार गेंदबाजी व बल्लेबाजी से जीत दिला रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ हार्दिक का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रीयों के साथ जोड़ा जा रहा है.
कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है नाम

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम पिछले कुछ महीनों में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है. हार्दिक का नाम परिणिति चोपड़ा, दिशा पाटनी, किनिता कदिकिया पटेल, एली अवराम और ईशा गुप्ता जैसी अभिनेत्रियों के जोड़ा जा चुका है.
मुझे हाल में ही पता चला है डेटिंग के बारे में

इसी बीच भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने बेस्ट फ्रेंड केएल राहुल के साथ करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में नजर आये है. करण जौहर के इस शो के दौरान केएल राहुल और उनके बेस्ट फ्रेंड हार्दिक पांड्या ने जमकर मस्ती की है.
करण जौहर से हार्दिक पांड्या ने डेटिंग को लेकर भी एक सवाल किया, करण ने कहा, आपका नाम काफी महिलओं के साथ जुड़ा है, तो आप अपनी डेटिंग को कैसे मैनेज करते है.”
इसके जवाब में हार्दिक पांड्या ने कहा, “मुझे हाल ही में पता चला है, कि लड़कियों से मिलने के लिए भी एक चीज है, जिसे डेटिंग कहा जाता है, मुझे हाल में ही पता चला है, कि आप डेटिंग से रिलेशनशिप बना सकते हैं.”
एक ही मैसेज अलग-अलग लड़कियों को भेजते हैं हार्दिक

साथ ही केएल राहुल ने हार्दिक पांड्या का एक सीक्रेट बताते हुए कहा, “हार्दिक पांड्या एक ही मैसेज दो अलग-अलग लड़कियों को भेजते हैं. उन लड़कियों में से दो ने उन्हें स्क्रीनशॉट दिखाया और कहा, कि अपने दोस्त से कह दो कम से कम मैसेज तो अलग-अलग भेजा करे.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से डेटिंग की सवाल पर हार्दिक पांड्या ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.