इंटरनेट डेस्क। जैकब मार्टिन भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी है। लेकिन भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी इस समय अस्पताल में जिदंगी से जंग लड़ता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि दिसंबर में हुई सड़क दुघर्टना में घायल हुए जैकब मार्टिन की हालत अभी भी बहुत नाजुक बनी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने अब धोनी को बताया विश्व का बेस्ट फिनिशर
इसके साथ ही अब पूर्व क्रिकेटर के परिवार ने मार्टिन के इलाज के लिए फंड जुटाने की अपील की है। पूर्व खिलाडी मार्टिन का वडोदरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे इस समय वेंटीलेटर पर हैं। आपको बता दें कि दिसंबर में एक्सीडेंट होने के कारण मार्टिन के फेंफड़े और लीवर में काफी चोट आई थी।
साथ ही अब खबर मिल रही हैं कि जैकब मार्टिन के परिवार के पास अब ईलाज के लिए पैसे खत्म हो गए है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत के इस हरफनमौला खिलाड़ी के लिए पांच लाख रूपए दिए है। वहीं, बडौदा क्रिकेट संघ ने जैकब मार्टिन के परिवार को तीन लाख रूपए की मदद की है। आपको बता दें कि भारत के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने 90 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 10 एकदिवसीय मैच खेले थे। इसके अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी वह 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह बडौदा टीम के कोच भी रहे हैं। भारत के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पूर्व कप्तान सौरभ गागुंली की कप्तानी में 1999 में कैरेबियाई टीम के विरूद्ध पहला मैच खेला था।