पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने ऑलराउंडर एंडिल फेलुकवायो की रासी वान डेर दुसान के साथ मैच विजेता साझेदारी के दौरान उर्दू में यह टिप्पणी की थी. 37वें ओवर के दौरान सरफराज ने विकेट के पीछे से फेलुकवायो को लेकर कहा था, ‘अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा के आया है आज?
अब पाकिस्तानी बोर्ड ने ट्वीट कर के बताया की अब वो टी-20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे. शोएब मलिक टीम के कप्तान होंगे. बता दें, आईसीसी के मैच रैफरी ने इस मामले में सरफराज अहमद को तलब करके स्पष्टीकरण मांगा था. मामले के तूल पकड़ने के बाद सरफराज ने टिप्पणी के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम और व्यक्तिगत तौर पर फेलुकवायो से माफी मांगी थी.
मोहम्मद रिजवान को विकेट कीपर के रूप में शामिल किया गया है
In consultation with Sarfaraz, it has been decided that he will return to Pakistan immediately. Shoaib Malik will captain the team for the remaining ODIs and T20 internationals of the series, while Mohammad Rizwan has been included in the T20I side.
5/5— PCB Official (@TheRealPCB) January 27, 2019
सरफराज की जगह पर पाकिस्तानी टीम में मोहम्मद रिजवान को विकेट कीपर के रूप में शामिल किया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने इससे पहले जनवरी 2017 में पाकिस्तान के लिए अपना अंतिम वनडे मैच खेला था. बता दें, सरफराज ने 23 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए इस गलती के लिए अपने प्रशंसकों से भी माफी मांगी थी. पाकिस्तानी टीम सीरीज में 2-1 से पीछे है.
सरफराज के निलंबन की जानकारी देते हुए आईसीसी ने ट्वीट किया
JUST IN: Pakistan captain Sarfaraz Ahmed has been handed a four-match suspension for breaching ICC's Anti-Racism Code.
DETAILS
https://t.co/7lCs3FiYpp pic.twitter.com/OWpwV6lJ4w
— ICC (@ICC) January 27, 2019
सरफराज के निलंबन की जानकारी देते हुए आईसीसी ने ट्वीट किया, ‘आईसीसी के ऐंटी रेसिजम कोड को तोड़ने के लिए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को 4 मैचों के लिए निलंबित किया जाता है’ पाकिस्तान टीम ने ट्वीट करके ये जानकारी दी की अहमद अब सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. विश्व कप आने से पहले पाकिस्तान टीम के लिए ये बहुत बड़ा झटका लगा है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी ने किया था पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को बैन, अब पीसीबी ने लिया ये कठोर फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.
