Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने महेन्द्र सिंह धोनी के लिए कही ये बड़ी बात

Dhoni becomes the 5th Indian to score 10,000 runs in ODIs

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा एक संजीवनी की तरह साबित हुआ है। इस दौरे से पहले हर किसी ने महेन्द्र सिंह धोनी को चुका हुआ मान लिया था, लेकिन जैसे ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये वनडे सीरीज खत्म हुई कहानी पूरी तरह से बदल गई और माही टीम की जरूरत बन बैठे।

महेन्द्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिखे पुरानी लय मे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में महेन्द्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 193 रन बनाए और मैन ऑफ द सीरीज पर कब्जा किया।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद एमएस धोनी की हर कोई तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है। जिसमें अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन  बॉर्डर भी शामिल हो गए हैं।

एलन बॉर्डर ने धोनी को बताया भारतीय क्रिकेट का सोना

एलन बोर्डर ने महेन्द्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की और माना कि  जिस तरह से भारत ने टेस्ट और वनडे सीरीज जीती वो इसके हकदार थे। वनडे सीरीज समान रूप से करीबी थी। धोनी फॉर्म में लौट रहे हैं और वो भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए सोना हैं।

“मुझे लगता है कि वनडे सीरीज काफी करीब थी। समान रूप से संतुलित….. ज्यादातर मैच में। पुराने एमएस धोनी प्रतिशोध के साथ वापस आ गए हैं। क्या वो नहीं है? उन्होंने सभी मैचों में, विशेषकर अंतिम जोड़ी में, जहां उन्होंने भारत को फिर से लाइन में किया।”

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया प्रभावित, उन्हें बधाई

“भारत को सीरीज जीत की बधाई।वो इस सीरीज में जीत के हकदार थे। कोई शक नहीं कि वे बेहतर पक्ष रहे। पिछले 12 महीनों में हमारे पास कुछ बेहतर खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे, लेकिन फिर भी भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।”

भारतीय टीम के इस बेहतरीन सीरीज को लेकर बोर्डर ने कहा कि “हम आईपीएल फेक्टर की वजह से उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। वो एक बहुत अच्छी टी-20 टीम हैं, वो दुनिया में नंबर 1 टेस्ट की साइड है। इसलिए, भारत को इतनी अच्छी तरह से देखना अप्रत्याशित नहीं था, विशेष रूप से दिलचस्प ये है कि उन्होंने तेज गेंदबाजी के साथ जीत हासिल की,”

PC_GETTY IAMGES

“क्योंकि उनके लिए स्पिनर से जीतना एक पारंपरिक तरीका था। लेकिन ये एक दिलचस्प बदलाव था जिस तरह से चीजें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सामान्य रूप से बदल जाती है। वहां वास्तविक बदलाव हुआ। विराट कोहली अपने नेतृत्व में शानदार थे और शेष भारतीय टीम ने इतना अच्छा खेला। पुजारा को सलाम, टेस्ट सीरीज में वो क्या शानदार थे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके

The post ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने महेन्द्र सिंह धोनी के लिए कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.