23 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे और टी-20 सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम में शामिल कर लिया गया है. इसी बीच भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने शुभमन गिल के चयन को लेकर एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने यह भी कहा है, कि शुभमन गिल के चयन को लेकर इंडिया ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ से पूछा गया था.
शुभमन गिल को बैक-अप ओपनर के तौर पर देख रहे

पीटीआई से बात करते हुए भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने शुभमन गिल के चयन को लेकर कहा,
“शुभमन गिल एक ऐसा खिलाड़ी है जो ओपनिंग और मध्यक्रम दोनों के लिए सहज हैं. न्यूजीलैंड श्रृंखला में, हम उन्हें शिखर धवन और रोहित शर्मा के बैकअप ओपनर बल्लेबाज के रूप में देख रहे है. मैं यह नहीं कहूंगा, कि क्या वह विश्व कप में खेलेंगे या नहीं, लेकिन वह लाजवाब प्रतिभा है.”
शुभमन गिल के चयन को लेकर द्रविड़ से की थी बात

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने शुभमन गिल के चयन को लेकर आगे कहा,
“हमने ए-टीम के कोच राहुल द्रविड़ से शुभमन गिल के चयन को लेकर चर्चा की थी और उनसे पूछा था, कि क्या शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार है ? उन्होंने हमें सकरात्मक प्रतिक्रियाएं दी. सबसे अच्छी बात यह है, कि वह अभी न्यूजीलैंड दौरे से ही आ रहे है.”
युवा खिलाड़ी चुनौतियों के लिए तैयार दिख रहे

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता ने आगे अपने बयान में कहा,
“यह काफी अच्छी बात है, कि जिस भी युवा खिलाड़ी को मौका मिल रहा है. वह खिलाड़ी बड़ी चुनौती के लिए तैयार दिख रहा है.
हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ सभी इसके उदाहरण है. सभी खिलाड़ियों को चुनौती मिली, लेकिन सभी ने उसे बहुत अच्छी तरह से स्वीकार किया.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी के कहने पर शुभमन गिल को मिली भारत की वनडे टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.