खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे शृंखला शनिवार से शुरू होगी। टीवी शो ;कॉफी विद करण के दौरान महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के कारण भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांडय़ा और केएल राहुल सिडनी में शनिवार को खेले जाने वाले इस मैच से बाहर कर दिए गए हैं।
इस दिन से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ!
इस मामले में प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य डायना इडुल्जी ने इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ शुक्रवार को ;आगे की कार्रवाई तक निलंबन की सिफारिश की है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम 11 के चयन के लिए लोकेश राहुल के नाम पर विचार नहीं किया गया है जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कम से कम पहले मैच से बाहर रहेंगे।
धोनी के बारे में कंगारू टीम के इन दिग्गजों ने कह डाली ये बड़ी चौकाने वाली बात
इस मामले में हार्दिक पांड्या को भी जानकारी दे दी गई है कि वह पहले मैच से बाहर रहेंगे। हालांकि अभी इस दोनों क्रिकेटरों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
अब वनडे में अपनी ताकत दिखाने उतरेगा भारत, ये होंगे टीम इंडिया के 11 खिलाड़ी!
हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद पहले वनडे में ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा के खेलने की संभावना है। इस बात का इशारा खुद कप्तान विराट कोहली भी कर चुके हैं।इससे पहले सीओए प्रमुख विनोद राय ने हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल के लिए दो मैचों के निलंबन की सिफारिश कर चुके हैं।