स्पोर्ट्स डेस्क। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या द्वारा महिलाओं को लेकर दिया गया बयान की वजह से उनको काफी लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। साथ ही महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के कारण भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांडय़ा और केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रही वनडे सीरिज से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद उनको भारत लौटना पड़ा था।
साथ ही हाल ही में हार्दिक पांडय़ा के पिता हिमांशु पांड्या ने एक खुलासा किया है उन्होंने कहा है कि हार्दिक पांडय़ा भारत लौटने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया है। वो न तो किसी से बात कर रहा है और न ही किसी से मिल रहा है। आपको बता दे कि भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांडय़ा और केएल राहुल बीसीसीआई के अगले फैसले तक वह निलंबित रहेंगे। साथ ही हार्दिक पांडय़ा के पिता ने कहा है कि अब विश्वास दिलाया है कि कभी ऐसी गलती नहीं दोहराएगा। साथ ही वह इस बात लेकर काफी परेशान है इसलिए हम उनसे इस विषय पर बातचीत नहीं करेगें।
साथ ही बताया जा रहा है कि हार्दिक पांडय़ा के पिता ने कहा कि वह इस बात लेकर काफी सदमे है जब से ऑस्ट्रेलिया से वापिस आया है घर से बाहर नहीं निकला। साथ ही वह किसी के फोन कॉल नहीं ले रहा। उससें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा वनडे मैच देखा लेकिन किसी से कोई बात नही की है।
और ये भी पढ़े:
हार्दिक-राहुल ने बीसीसीआई सीईओ को दी सफाई, जांच हुई शुरू
धोनी ने यह कारनामा करके बताया कि वही हैं नंबर वन फिनिशर
Ind vs Aus: आज के मैच में रोहित शर्मा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड की हर कोई रखेगा याद
Herald