Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत के शानदार प्रदर्शन से क्या खत्म हो गया इस खिलाड़ी का टेस्ट करियर!

भारतीय टेस्ट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया सरजमी पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. पूरी उम्मीद है इस बार भारतीय टीम इतिहास रचेगी. भारतीय टीम कभी भी ऑस्ट्रेलिया के सरजमी पर टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है भारतीय टीम सीरीज जीत जाएगी. भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारतीय टीम के लिए रिद्धिमान साहा लगातार भारत के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाते आएं थे.

पंत के आने से क्या खतरे में पड़ गया है साहा का करियर?

इंग्लैंड दौरे से पहले आईपीएल के बीच में रिद्धिमान साहा को चोट आई थी. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर उनका चयन नहीं हुआ. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को टेस्ट सीरीज के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौपी. पहले दो टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक को मौका मिला, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशा करने वाला था. तीसरे टेस्ट में दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर कर ऋषभ पंत को मौका दिया गया. यह उनका पहला टेस्ट मैच था.

ऋषभ पंत ने डेब्यू के बाद कमाल कर दिया

 

 

 

ऋषभ पंत ने अपने दूसरे ही टेस्ट में शानदार शतक जड़ दिया था. वो भी चौथी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर. उन्होंने 114 रनों की शानदार पारी खेली और एक समय हार रही भारतीय टीम को जीत के पास तक पहुचाने में मदद करी. हालांकि भारतीय टीम वो टेस्ट मैच हार गई. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलु सीरीज में दिनेश कार्तिक को टीम से निकाल दिया गया.

साहा अभी भी फिट नहीं हुए थे, इसलिए एक बार फिर मौका ऋषभ पंत को मिला. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने क्या शानदार बल्लेबाजी करी. हालांकि वो शतक नहीं बना पाएं, लेकिन दो बार 92 के स्कोर पर आउट हुए.

ऑस्ट्रेलिया में भी किया शानदार प्रदर्शन, क्या साहा का टीम में आना अब मुश्किल 

पंत चतेश्वर पुजारा के बाद ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है. पंत ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले पहले एशिया के विकेटकीपर बने हैं. उन्होंने पहले टेस्ट में शानदार विकेटकीपिंग भी करी. उन्होंने 11 कैच लपके जो की एक विश्व रिकॉर्ड है.

सिडनी टेस्ट में उनकी 159 रनों की पारी ने उनके बल्लेबाजी पर उठ रहे सवाल को भी चुप करा दिया. उधर साहा लगतार अपनी फिटनेस पाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अब ऐसा लगता है उनका टीम में आना ना के बराबर है. भारतीय टीम अब अगली टेस्ट सीरीज 7 महीने बाद खेलेगी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post ऋषभ पंत के शानदार प्रदर्शन से क्या खत्म हो गया इस खिलाड़ी का टेस्ट करियर! appeared first on SportzWiki Hindi.