Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, सब्बीर रहमान और तस्कीन अहमद की वापसी

न्यूजीलैंड अभी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी होगी। 10 फरवरी का यह दौरा समाप्त होती ही न्यूजीलैंड 13 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे और 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड के इस दौरे के लिए बांग्लादेश की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है।

सब्बीर रहमान और तस्कीन अहमद की वापसी

बांग्लादेश की टीम में बल्लेबाज सब्बीर रहमान की वापसी हुई है। सब्बीर पर सितंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर 6 महीने का बैन लगा था लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अब उसे समाप्त करने का फैसला किया है।

उनके अलावा तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की वापसी हुई है। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच 2017 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेला था। इसके साथ ही युवा अन्कैप खिलाड़ी नईम हसन को भी इस जीत में जगह मिली है।

मुर्तजा की वजह से सब्बीर को मिला मौका

बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा की वजह से ही सब्बीर रहमान को टीम में जगह मिली है। मुर्तजा ने बोर्ड के सामने सब्बीर का बैन समाप्त कर उन्हें टीम में जगह देने का आग्रह किया था।

मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा

“मैं शब्बीर के बारे में एक बात यह स्पष्ट कर दूं कि कप्तान मुर्तजा के आग्रह के कारण टीम में जगह मिली है। मुर्तजा ने सब्बीर को टीम में शामिल करने के लिए अनुरोध किया था। हम कप्तान के साथ सहमत हुए क्योंकि टीम को अंतिम ओवरों में में तेजी से रन बटोरने वाले बल्लेबाज की आवश्यकता थी।”

यह भी पढ़ें: विश्वकप 2019- इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है विश्वकप खेलने का पहला और अंतिम मौका

इस प्रकार है वनडे टीम:

मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (उपकप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, सब्बीर रहमान, नईम हसन

इस प्रकार है टेस्ट टीम:

शाकिब अल हसन (कप्तान), महमुदुल्लाह, (उपकप्तान), तमीम इकबाल, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, मेहदी हसन, तईजुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, अबू जयेद राही, सैयद खालेद अहमद, नईम हसन

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post न्यूजीलैंड दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, सब्बीर रहमान और तस्कीन अहमद की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.