Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से साबित किया, उनके पास है सबसे जबरदस्त क्रिकेटिंग ब्रेन

विश्व क्रिकेट में अब तक जब बुद्धिमान क्रिकेट कप्तानों या खिलाड़ियों के बात करें तो कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिनके पास एक जबरदस्त क्रिकेटिंग ब्रेन नजर आया है। इनमें से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन, दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत पूर्व कप्तान हैंसी क्रोन्ये या फिर बात करें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की…

महेन्द्र सिंह धोनी हैं मौजूदा समय के सबसे जबरदस्त क्रिकेटिंग ब्रेन वाले खिलाड़ी

तो इन सबके पार अपने दौर में जबरदस्त बुद्धिमानी नजर आयी है। ऐसा ही हाल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रहा है। महेन्द्र सिंह धोनी को क्रिकेट इतिहास में मौजूदा दौर के सबसे जबरदस्त क्रिकेटिंग ब्रेन वाला खिलाड़ी माना जाता है।

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी इसी क्रिकेटिंग ब्रेन को समय-समय पर दिखाया है। जब उन्होंने बड़ी ही चालाकी के साथ विरोधी टीम की हर रणनीति को नाकाम किया है।

महेन्द्र सिंह धोनी ने मेलबर्न वनडे में दिखायी अपनी बुद्धिमानी

महेन्द्र सिंह धोनी ने इसी क्रिकेटिंग ब्रेन को एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए दिखाया।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के लिए ये सीरीज बहुत ही जबरदस्त रही और वो इस सीरीज में लगातार तीनों ही मैच में पचासे जड़कर सबसे ज्यादा 193 रनों के साथ मैन ऑफ द सीरीज रहे।

धोनी ने कुछ इस तरह से दिखाया अपने क्रिकेटिंग ब्रेन का कमाल

एमएस धोनी ने मेलबर्न वनडे में भारत के लिए 87 रनों की पारी खेली। इसी पारी के दौरान भारत को लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने दिखाया कि कैसे सही समय पर सही क्रिकेटिंग ब्रेन को दिखाया जाता है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी के 47वें ओवर में अपनी स्मार्टनेस दिखाया। ये ओवर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाद जोएल रिचर्डसन फेंकने वाले थे। इसी समय भारत ने एक छोटा सा ड्रिंग्स ब्रेक लिया।

धोनी ने पानी पीते ही अपने पास खड़े अंपायर के हाथ में कागज पर नजर डाली। धोनी ने कागज में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के द्वारा बचे ओवरों पर नजर डाली की किस गेंदबाज के कितने ओवर बचे हैं। इस तरह से धोनी ने दिखाया कि उनके पास एक बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन है।

देखिए वीडियो

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो: महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से साबित किया, उनके पास है सबसे जबरदस्त क्रिकेटिंग ब्रेन appeared first on SportzWiki Hindi.