Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के बाद मैदान पर पति को गले लगा ऐसे भावुक नजर आई अनुष्का शर्मा, देखें वीडियो

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में सीरीज में जीत दर्ज की है. बता दें, चौथे टेस्ट के आखिरी दिन एक ओवर का भी खेल नहीं हुआ. और आखिरी टेस्ट ड्रा रहा. इसी के साथ सीरीज 2-1 से भारतीय टीम के नाम हो गई.

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैच देखने पहुंची थीं, मैच जितने के बाद मैदान पर उतरी अनुष्का 

यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में पहली सीरीज जीत है. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने ये कारनामा किया. गौरतलब है कि, विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैच देखने पहुंची थीं. जैसे ही भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम करी. तो अनुष्का शर्मा भी ग्राउंड पर उतर आईं. उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान और अपने पति विराट कोहली को सबके सामने गले लगाया और उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराईं. अनुष्का शर्मा इस मौके पर काफी खुश नजर आ रही थीं. और थोड़ी भावुक भी नजर आई.

जैसे ही मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया तो विराट कोहली एंड कंपनी ग्राउंड पर उतर आई

बता दें, बारिश होने के कारण टीम इंडिया ने आज मैच नहीं खेला. जैसे ही मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया तो विराट कोहली एंड कंपनी ग्राउंड पर उतर आई और भारतीय क्रिकेट फैन्स को धन्यवाद दिया और उनके साथ वक्त बिताया.

बता दें, 11 दिसंबर को ही विराट और अनुष्का की शादी को एक साल हुआ है. जिसके लिए वो ऑस्ट्रेलिया आई थीं और फिर जीरो के प्रमोशन के लिए वापस भारत लौट गई थीं.

टीम इंडिया ने ग्राउंड पर जमकर मस्ती की

टीम इंडिया ने सीरीज जीतने के बाद ग्राउंड पर उतरे और फैन्स को धन्यवाद दिया. इस बड़े मौके पर क्रिकेटर्स का परिवार भी ग्राउंड पर नजर आया. टीम इंडिया ने ग्राउंड पर जमकर मस्ती की. बता दें, पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले चतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post जीत के बाद मैदान पर पति को गले लगा ऐसे भावुक नजर आई अनुष्का शर्मा, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.