Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रेट ली ने कहा, चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी करने से पहले करता यह खास काम

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा दिया है। यह पहला मौका है जब विश्व क्रिकेट के सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम में घर में टेस्ट सीरीज में मात दी थी। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के साथ ही बल्लेबाजों ने अपना पूरा योगदान दिया। यही वजह है कि टीम को सीरीज में जीत हासिल हुई।

चेतेश्वर पुजारा की शानदार बल्लेबाजी

एशिया से बाहर लगातार रन बनाने से जूझ रहे चेतेश्वर पुजारा का बल्ला इस सीरीज में जमकर बोला। भारतीय टीम की नई दीवार माने जाने वाले पुजारा ने 4 मैच की 7 पारियों में 521 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया के मजबूत गेंदबाजी के सामने विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भी सिर्फ एक समय बना पाए वहीं पुजारा के बल्ले से तीन शतक निकले। उनके अलावा इस सीरीज में कोई बल्लेबाज 350 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।

ब्रेट ली ने की पुजारा की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले ब्रेट ली ने चेतेश्वर पुजारा की जमकर तारीफ की है। टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में ली ने पुजारा को गेंदबाजी करने के बारे में कहा

“अगर मुझे पुजारा को गेंदबाजी करनी होती, तो मैं प्रार्थना करता! गंभीरता से, वह बहुत अच्छे हैं और अपने विकेट पर इतनी भारी कीमत जाते हैं। उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो तीन शतक हैं। हमारे लिए सबसे अच्छी पारी हैरिस की सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 79 रनों की खेली।”

सीरीज में दीवार बने पुजारा

भारतीय टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज में दीवार बनकर ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के सामने खड़े रहे। उन्होंने पुरे सीरीज में करीब 30 घंटे बल्लेबाजी की और 1258 गेंदों का सामना किया।

पुजारा की इसी बल्लेबाजी का नतीजा है कि मुश्किल पिचों पर दुनिया की बेहतरीन गेंदबाजी के समाने भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर बनाया और सीरीज में जीत हासिल की।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ब्रेट ली ने कहा, चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी करने से पहले करता यह खास काम appeared first on SportzWiki Hindi.