Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब विराट कोहली ने कप्तानी में बना दिया ये रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। जैसे भारतीय कप्तान विराट कोहली का क्रिकेट करियर आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे उनके रिकॉर्डों में भी वृद्धि होती जा रही है। भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन विराट कोहली अब अपने बल्ले के साथ ही कप्तानी में रिकॉर्ड बना रहे हैं।हाल ही में एक दिवसीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को शृंखलाओं में जीत दिलाने वाले विराट कोहली अब इस प्रदर्शन के माध्यम से दुनिया के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।

उन्होंने दुनिया के सफल कप्तानों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली 76.61 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली ने 63 में से 47 मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई है।

वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने 76.14 की प्रतिशत से 230 में से 165 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मामले में पहले स्थान की बात की जाए तो वह वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को 77.71 प्रतिशत के साथ 84 में से 64 में अपनी टीम को जीत दिलाई।

रिकी पोंटिंग के बाद दक्षिण अफ्रीका के हैंसी क्रोन्ये (73.70) और ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क (70.42)का नम्बर आता है। विराट से पहले भारत के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी थे। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 200 में से 110 में जीत दिलाई।

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। न्यूजीलैंड के इस दौरे पर अब विराट कोहली आगे नहीं खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें विश्राम दिया है।