खेल डेस्क। भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (39 रन पर चार विकेट), तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (19 रन पर तीन विकेट) और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (43 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (75) और कप्तान विराट कोहली (45) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को दस साल बार नेपियर में शिकस्त दी। इस मुकाबले में भारत ने कीवी टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने इससे पहले नेपियर में कीवी टीम को 3 मार्च, 2019 को हराया था।
पांच वनडे मैचों की शृंखला के पहले मैच में बुधवार न्यूजीलैंड 38 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने ओवरों में विकेट पर रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर दिया है।भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर के पांच हजार रन पूरे किए।
उन्होंने अपनी पारी के दौरान गेंदों का सामना किया। वहीं कप्तान विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए। इस पारी के दौरान विराट ने वनडे रनों के मामले में ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की ओर से कप्तान केन विलियम्सन ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 81 गेंदों में सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 64 रन बनाए। वहीं पूर्व कप्तान रॉस टेलर ने 24 रन का योगदान दिया। मिशेल सेंटनर 14, हेनरी निकोल्स 12 और विकेटकीपर टॉम लाथम 11 दहाई की संख्या में पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज रहे। न्यूजीलैंड ने अपने पहले पांच विकेट 107 रन जोडक़र और आखिरी पांच विकेट मात्र 24 रन जोडक़र गंवाए।