बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामि खेर का क्रिकेट से प्रेम किसी से भी छिपा नहीं है. वह आयेदिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय टीम व भारतीय खिलाड़ियों को लेकर ट्वीट करती रहती है.
इसी बीच भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामि खेर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिमसे उन्होंने भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री पर तंज कसा है.
सैयामि खेर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री पर कसा तंज

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामि खेर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “2 कैच छूटे और 3 रन आउट मिस हुए, फिर भी रवि शास्त्री कहते हैं, अगर ऑस्ट्रेलिया यहां जीतना चाहता है, तो उन्हें अच्छा खेलने की जरूरत है.”
बता दें, कि रवि शास्त्री ने हाल में ही कुछ ऐसे बयान दिया थे. जो क्रिकेट प्रेमियों को बिल्कुल पसंद नहीं आये थे. उन्ही बयानों को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामि खेर ने भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री पर तंज कसा है.
यहाँ देखें सैयामि खेर का ट्वीट

2 dropped catches & 3 run outs missed. As Ravi Shastri would have said, ‘If Australia want to win here; they need to play well’ #AUSvIND
— Saiyami Kher (@SaiyamiKher) January 18, 2019
महिला क्रिकेटर रह चुकी हैं सैयामि खेर

बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामि खेर फिल्मों में आने से पहले एक महिला क्रिकेटर थी. सैयामि खेर ने महाराष्ट्र की राज्य टीम का भी प्रतिनिधित्व किया हुआ है. मगर बाद में वह अपनी खूबसूरती के चलते एक बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई.
बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामि खेर की हाल ही में बॉलीवुड फिल्म ‘मिर्जिया’ साल 2016 में आई थी. जिसमे उनके संग बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर थे. हालाँकि, फिल्म को दर्शको का इतना प्यार नहीं मिल पाया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारतीय टीम के सीरीज जीतने के बाद भी इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने उड़ाया रवि शास्त्री का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.