भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. अगर भारतीय टीम को विश्व कप 2019 से पहले खुद को नंबर-1 वनडे टीम बनना है, तो भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में जीत बहुत महत्वपूर्ण है.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उस समीकरण को ही बताएंगे, जिसके चलते भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान हासिल कर सकती है.
फिलहाल भारत 121 अंको के साथ दूसरे, तो इंग्लैंड 126 अंको के साथ टॉप पर

फिलहाल भारतीय टीम 121 अंको के साथ आईसीसी रैंकिंग में नंबर-2 स्थान पर है. वहीं इंग्लैंड की टीम 126 अंको के साथ नंबर-1 स्थान पर काबिज है. वहीं तीसरे नंबर में मौजूद न्यूजीलैंड की टीम के साथ भारत का 8 अंक का फासला है.
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में जीत-हार के अंतर से रेटिंग पॉइंट्स पर पड़ेगा ये फर्क

भारत 3-0 से जीता : भारत 122 अंक, ऑस्ट्रेलिया 98 अंक
भारत 2-1 से जीता : भारत 120 अंक, ऑस्ट्रेलिया 100 अंक
ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीता : भारत 119 अंक, ऑस्ट्रेलिया 102 अंक
ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीता : भारत 117 अंक , ऑस्ट्रेलिया 104 अंक
नंबर-1 बनने के लिए जीत के साथ, इंग्लैंड की हार की दुआ

अगर भारतीय टीम को विश्व कप 2019 से पहले आईसीसी वनडे रैंकिंग की नंबर-1 टीम बनना है, तो भारतीय टीम को विश्व कप 2019 से पहले अपने आने वाले 13 मैचों में ज्यादा से ज्यादा जीत हासिल करनी होगी और अपने रेटिंग पॉइंट्स बढ़ाने होंगे.
वहीं भारतीय टीम को अपनी ज्यादा से ज्यादा जीत के साथ इंग्लैंड टीम की हार की दुआएं भी करनी होगी. इंग्लैंड की टीम को 20 फरवरी से 2 मार्च के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में अगर इंग्लैंड की टीम को करारी हार मिलती है, तो भारतीय टीम के पास आईसीसी रैंकिंग की नंबर-1 वनडे टीम बनने का पूरा मौका होगा.
यहाँ देखें आईसीसी की अपडेट रैंकिंग :
| रैंकिंग | टीम | रेटिंग पॉइंट्स |
| 1 | इंग्लैंड | 126 |
| 2. | भारत | 121 |
| 3. | न्यूजीलैंड | 113 |
| 4. | साउथ अफ्रीका | 111 |
| 5. | पाकिस्तान | 102 |
| 6. | ऑस्ट्रेलिया | 100 |
| 7. | बांग्लादेश | 93 |
| 8. | श्रीलंका | 78 |
| 9. | वेस्टइंडीज | 72 |
| 10. | अफगानिस्तान | 67 |
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अगर ऑस्ट्रेलिया को वनडे में इतने अंतर से हरा देता है भारत तो इंग्लैंड को पछाड़ बन जाएगा नंबर एक appeared first on SportzWiki Hindi.