इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम इस समय सिडनी में कंगारू टीम के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच खेल रही है। भारतीय टीम के लिए ये सीरीज बहुत अहम है। क्योंकि इंडियन टीम में करीब 70 सालों से कंगारू धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज सिडनी में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट मैच में पिंक पिंक होकर बल्लेबाजी करने मैदान में बल्लेबाजी करने उतरे। जब विराट कोहली पिंक गलब्स, पिंक बल्ले का स्टीकर, पिंक बल्ले की ग्रिप के साथ मैदान में उतरे तो कंगारू टीम के खिलाड़ी भी विराट के दिवाने हो गए। आपको बता दें कि अक्सर विराट मैदान में बल्ले पर लाल स्टिकर और सफेद ग्रिप लगाकर उतरते है। लेकिन आज उनका ये गुलाबी रंग था।
आपको बता दें कि हर साल जनवरी के माह में सिडनी क्रिकेट मैदान में गुलाबी रंग में मैच खेला जाता है। आपको बता दें कि भारत और कंगारू के बीच खेला जा रहा सिडनी टेस्ट 11वां गुलाबी टेस्ट मैच है। आपको बता दें कि सिडनी में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच पिंक टेस्ट के तौर पर खेला जा रहा है। इस पिंक टेस्ट के पीछे कारण ये हैं कि कंगारू टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए एक संस्था है। जिसमें मैक्ग्रा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित लोगों को जागरूक करने के लिए ये अभियान चलाते है। इस कारण प्रत्येक जनवरी में पिंक टेस्ट खेला जाता है। इसमें उनके समर्थक पिंक कपड़े पहनकर मैदान में आते है। साथ इस पिंक टेस्ट मैच के दौरान अधिकतर चीजें गुलाबी नजर आती है।