भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 10 साल से ज्यादा समय से टीम का हिस्सा हैं। अभी वह टीम के सीनियर खिलाड़ियों में शामिल हैं। टीम में जब भी कोई नया खिलाड़ी आता है तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती सीनियर खिलाड़ियों से तालमेल बैठना होता है। विराट कोहली जब टीम ने नये आये थे उस समय सचिन तेंदुलकर से पहली बार मिलने की कहानी सुनाई थी।
मैं सीनियर की तरह व्यवहार नहीं करता

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने ऐप के लिए दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किये हैं। उन्होंने इस्मने बताया कि जब कोई युवा खिलाड़ी टीम में आता है तो उनका व्यवहार उसके लिए कैसा होता है।
उन्होंने कहा
“ईमानदारी के साथ कहूँ तो मैं सीनियर की तरह व्यवहार नहीं करता। जब कोई मुझे इज्जत देता है तब भी मैं ऐसा नहीं करता। मैं अपने आप को सीनियर खिलाड़ी समझता ही नहीं हूँ। जब कोई आकर आदर के साथ कोई बात बोलता है तो मैं उसे सहज महसूस करवाने के लिए जोक मार देता हूँ।”
वेटलिफ्टिंग और रनिंग नहीं करते

भारतीय कप्तान विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में होती है। वह अपनी फिटनेस से युवाओं के लिए उदहारण सेट करते हैं। आज युवा उन्हें अपनी फिटनेस का आदर्श मानते हैं।
अपनी एक्सरसाइज के बारे में उन्होंने बताया
“रेसिटेंस ट्रेनिंग मेरा सबसे पंसदीदा है। यह आपकी मसल के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह ट्रेनिंग मेरी पसंदीदा है, लेकिन मैं इसमें वेटलिफ्टिंग और रनिंग नहीं करता।”
मेरे साथ बहुत नाइंसाफी हुई है

इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली ने अपने बचपन का वाकया भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके साथ नाइंसाफी होती थी। कोहली ने बताया कि
“जब मै बचपन में खेलता था, तो सभी को पता था कि इतना पैसनेट हूँ, कि कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता हूँ। मेरे दोस्त मेरी बल्लेबाजी अंत में रखते थे और मेरी बैटिंग आने पर सभी अपने घर चले जाते थे।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय कप्तान विराट कोहली का खुलासा, उनके साथ हुई है काफी नाइंसाफी, इन्हें ठहराया दोषी appeared first on SportzWiki Hindi.