स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का अभी तक विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। एक बार फिर उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रमेश पोवार और सदस्य डायना एडुल्जी को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब कोच रमेश पोवार और डायना एडुल्जी के साथ विवाद को पीछे छोड़ चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा, क्रिकेट ने उन्हें जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों से निकालने में मदद की है।
आपको जानकारी में बता दें, भारतीय महिला टीम उस समय विवादों के घेरे में आ गई थी जब वेस्टइंडीज में हुए टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल से मिताली को बाहर कर दिया था। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद मिताली ने तत्कालीन कोच रमेश पोवार पर पक्षपात और एडुल्जी पर उसका कैरियर बर्बाद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
जिसके बाद विवाद इतना आगे बड़ा की कोच रमेश पोवार को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। बहरहाल, मिताली अब इस विवाद को भूलने की कोशिश कर आगे बढ़ना चाहती हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उन्होंने कहा है कि ;जो बीत गया, सो बीत गया। मैं आगे बढ़ चुकी हूं। क्रिकेट ने मुझे यह सिखाया है कि आप शतक बनाएं या जीरो पर आउट हों, आगे बढ़ने के लिये तैयार रहना चाहिए।'
यह भी पढ़े:-
पाक कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी पर की नस्लभेदी टिप्पणी, अब मांगी माफी
IND vs NZ 1st ODI: शिखर धवन ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, इस दिग्गज की बराबरी
ICC अवॉर्ड में फिर कायम रहा कोहली का जलवा, साथ ही इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Herald