Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: एक बार फिर धोनी ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, देखता रह गया ये कंगारू बल्लेबाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच चल रहा है. मैच में भारत ने पहले टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया. मैच बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ. भारतीय टीम ने शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटके दे दिएं. धोनी ने विकेट के पीछे शुरू में कैच और स्टंप छोड़ दिया. लेकिन फिर क्या गजब की वापसी की.

धोनी ने एक बार फिर दिखाई चीते जैसी फुर्ती 

इस सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने शॉन मार्श को अपनी स्पिन के जाल में ऐसे फसाया कि वो समझ ही नहीं पाए. धोनी के हाथों स्टंप आउट करा कर ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने तीसरा झटका दे दिया. शॉन मार्श 39 रन पर आउट हुए. एक बार फिर उन्होंने शानदार ढंग से स्टंप आउट किया. उन्होंने चीते की तरह फुर्ती दिखाई. मार्श क्रीज पर पहुंचने ही वाले थे उससे पहले ही उन्होंने शानदार ढंग से स्टंप आउट कर दिया.

यहाँ देखें वीडियो 

टीम इंडिया में तीन बदलाव हुए हैं. अंबति रायडू, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की जगह केदार जाधव, युजवेंद्र चहल और विजय शंकर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है. बता दें, धोनी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करी. भारतीय टीम की जीत में धोनी ने शानदार भूमिका निभाई. वो बहुत दिनों से बढ़िया बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे. जिसके लिए उनकी जमकर आलोचना हो रही थी. लेकिन इस सीरीज में उन्होंने विकेट के पीछे और बल्लेबाजी दोनों में शानदार भूमिका निभाई है.

दोनों टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला 

दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं. ऐसे में मेजबान ऑस्ट्रेलिया जहां अपनी सीरीज बचाने का प्रयास करेगी तो वहीं टेस्ट सीरीज में इतिहास रच चुकी विराट कोहली की ब्रिगेड वनडे सीरीज भी कंगारुओं के मुंह से छीनकर नए कीर्तिमान बनाने की कोशिश करेगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: एक बार फिर धोनी ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, देखता रह गया ये कंगारू बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.