Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कमाल की कलाबाजियां कर वायरल हुई कैटलिन ओहाशी

नई दिल्ली 
सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से एक महिला जिमनास्ट का विडियो धमाल मचा रहा है। विडियो में जिमनैस्टिक्स की कलाबाजियां कर रही लड़की को देखकर लोगों की आंखें खुली रह गईं। कैटलिन ओहाशी नाम की जिमनास्ट के इस विडियो को अबतक करोड़ों बार देखा जा चुका है और लाखों बार शेयर किया जा चुका है। यह विडियो यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया, लॉस एंजिलिस (UCLA) का है और उन्हीं के द्वारा इसे सबसे पहले शेयर किया गया था। कैटलिन ओहाशी उसी यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं और जिमनैस्टिक्स टीम का हिस्सा हैं। वहां हुई प्रतियोगिता में कमाल दिखाकर ओहाशी ने अपनी टीम को जितवाया दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी टीम का स्कोर 197.700 रहा था। 

 

विडियो में ओहाशी फ्लोर रूटीन करती दिख रही हैं। फ्लोर रूटीन का मतलब जिमनैस्टिक्स की एक प्रतियोगिता से है। इसमें जंपिंग, कलाबाजी और हैंडस्टेंड आदि शामिल होते हैं। फ्लोर रूटीन में ओहाशी को परफेक्ट 10 मिल थे। उन्होंने बाकी प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। जिमनैस्टिक्स के बैलेंस बीम में उन्हें 9.975 अंक मिले थे।