Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस साल वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने हिटमैन रोहित शर्मा

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय कंगारू टीम के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रह है। रोहित शर्मा ने कंगारू टीम के खिलाफ इस साल का पहला वनडे शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है और टीम को इस साल की पहली वनडे सीरीज जीताने की ओर अग्रसर कर रहे है। रोहित शर्मा ने इस दौरान समाचार लिखे जाने तक 112 गेंदों में 102 रन बनाए। रोहित ने इस दौरान 7 चौके सहित 4 गगनचुम्बी छक्के जड़े।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा इस समय ऐसी शानदार पारी खेल रहे हैं जिस समय भारत ने अपने चार रनों पर तीन बहुमूल्य विकेट गवा दिए थे। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ 137 रनों की साझेदारी की और टीम को मझदार से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। महेन्द्र सिंह धोनी 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

आपको बता दे कि सिडनी में खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। कंगारू टीम की ओर से पीटर हेडसकॉम ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। कंगारू टीम के 289 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही। तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम ने कंगारू धरती पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2—1 से जीतकर क्रिकेट बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिखाने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम ने करीब 71 साल बाद कंगारू धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की।