ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सिडनी टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 7 विकेट पर 622 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए थे।
भारत सीरीज में 2-1 से आगे

भारतीय टीम सीरीज के पहले तीन मैच में से दो जीतकर आगे चल रही है। एडिलेड में हुए पहले मैच को टीम इंडिया ने 31 रनों से अपने नाम किया था। यह पहला मौका था जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीता हो।
उसके बाद पर्थ में हुए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार वापसी की। भारत ने पूरी कोशिश की लेकिन मैच नहीं बच पाया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 146 रनों से अपने नाम कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया था।
मेलबर्न में भारत का शानदार प्रदर्शन

मेलबर्न में हुए तीसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने जरुर धीमी बल्लेबाजी की लेकिन मुश्किल पिच पर 443 रन बना दिए।
ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 151 रन ही बना पाई और यहाँ से मैच बचा लगभग नामुमकिन हो गया था। अब भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है।
माइकल वॉन ने दी बधाई

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के सबसे बड़े आलोचक माइकल वॉन ने भारतीय टीम को सिडनी टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद ही सीरीज जीत की बधाई दे दी थी। मेलबर्न टेस्ट से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सीरीज जीतने की भविष्यवाणी की थी लेकिन वह अब गलत साबित हो चुका है।
Well done India .. Great away series Win .. A lesson to all young players .. The @cheteshwar1 way is the way to have success in Test Cricket .. No way the Aussies can come back from this 1st day .. #AUSvIND
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) January 3, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय टीम के सबसे बड़े आलोचक माइकल वॉन ने चौथे मैच के बीच ही कर दिया सीरीज की भविष्यवाणी, इस टीम को दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.