Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच सकते है विराट कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच है। साथ ही अब विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से वनडे और टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। साथ ही विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में एक शानदार रिकॉर्ड बना सकते है। आपको बता दे भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में अभी तक भारत के किसी भी कप्तान ने न्यूजीलैंड में वनडे या टी20 फॉरमैट में शतक नहीं लगाया है।

लेकिन विराट कोहली से उम्मीद की जा रही है कि वह इस कारनामे को करके इतिहास रच सकते है। पूर्व कप्तानों की बात करे तो सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ, मोहम्मद अजहरुद्दीन, बिशन सिंह बेदी, सौरव गांगुली, और धोनी जैसे कई दिग्गजों के नाम भी अभी तक ये रिकॉर्ड नही है। लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली से ये उम्मीद की जा रही है कि वह इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़कर अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज कर सकते है।

साथ ही अगर कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा औसत रनों की बात करते है तो इस लिस्ट में सबसे उपर नाम धोनी का आता है। एक कप्तान के रूप में उन्होंने ने न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाये है। उनसे ज्यादा रन कोई और भारतीय कप्तान नही बना पाया है।

भारतीय टीम:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी,विजय शंकर, शुभमन गिल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, के खलील अहमद और मोहम्मद शमी।

और ये भी पढ़े:

न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कारनामा करके सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ सकते है धोनी

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम और टीमें आई सामने, यहां देखें

भारत से सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को लगा ये बड़ा झटका



Herald