Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : विकेट के पीछे से केदार जाधव को प्लान के अनुसार गेंदबाजी न करने पर डांटने लगे धोनी, स्टम्प माइक में हुआ सब रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 90 रन के अंतर से हरा दिया है. भारतीय टीम ने सीरीज का पहला वनडे मैच भी 8 विकेट से जीत लिया था. भारतीय टीम ने इस पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

भारतीय टीम की इस दूसरे वनडे जीत में एमएस धोनी ने भी एक अहम भूमिका निभाई. धोनी ने पहले बल्ले के साथ 33 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेली. वहीं इसके बाद धोनी ने रॉस टेलर को स्टंपिंग आउट भी किया.

धोनी, जाधव को विकेट के पीछे से टिप्स देते आये नजर 

इस मैच के दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में एमएस धोनी विकेट के पीछे से केदार जाधव को टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी विकेट के पीछे से केदार को बोलते हुए नजर आ रहे हैं, “भाई ऐसा डालेगा, तो रख ले तू”

इसके बाद केदार जाधव ने भी उनकी बात मानी और धोनी जो फिल्डर को रखने के लिए कह रहे थे. केदार जाधव ने उस फिल्डर को रख लिया था. इसके बाद जब जाधव का ओवर हो गया, ओवर के बाद भी धोनी मजकियाँ मुड में नजर आये और अपने दोनों हाथों से बाकि भारतीय खिलाड़ियों को इशारे कर रहे थे.

यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो 

 

चहल-कुलदीप की भी करते हैं विकेट के पीछे से मदद 

एमएस धोनी विकेट के पीछे से भारत के रिस्ट युवा स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को कुछ ना कुछ बताते हुए नजर आते रहते हैं. हालाँकि वह इस वीडियो में वह केदार जाधव को टिप्स देते नजर आ रहे हैं.

भारत के दोनों युवा स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी अपनी सफलता का श्रेय कई इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी को दे चुके है और दोनों ही इस बात को कहते है, कि धोनी उन्हें विकेट के पीछे से गेंदबाजी करते वक्त बहुत कुछ बताते हैं. जिससे दोनों को ही अच्छी गेंदबाजी करने में मदद मिलती है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : विकेट के पीछे से केदार जाधव को प्लान के अनुसार गेंदबाजी न करने पर डांटने लगे धोनी, स्टम्प माइक में हुआ सब रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.