Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित ने इस खिलाड़ी को बताया मार्गदर्शक, वर्ल्ड कप में निभाएंगे अहम भूमिका

स्पोर्ट्स डेस्क। टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 12 जनवरी को सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेला जायेगा। दोनों ही टीमें नेट पर जमकर पसीना बहा रही है। लेकिन वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने एक खिलाड़ी को अपना मार्गदर्शक बताया और कहा वो वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाएंगे। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बात कही है।

आपको बता दें, वो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। रोहित ने बताया कि कैसे धोनी की मौजूदगी से पूरे ड्रेसिंग रूम का माहौल शानदार रहता है। उन्होंने आगे कहा कि 'पिछले कई सालों में हमने देखा है कि उनके होने से ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा रहता है, इसके अलावा उनकी मौजूदगी का मैदान पर भी काफी असर देखने को मिलता है। उनके रहने से पूरी टीम में शांत का माहौल रहता है, इसके अलावा कप्तान औरउप-कप्तान को भी कुछ मदद मिलती है।'

वहीं बता दें, धोनी काफी समय से बुरी फॉर्म से जूझ रहे है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उनको टीम में लिया गया है।

यह भी पढ़े:-

टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी क्रिकेटर के बस की बात नहीं!

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, रैना हुए इमोशनल

INDvsAUS: भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों लगा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर



Herald