स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर हाल ही में विराट सेना 71 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला भी पहला एशियाई देश बन गया है। सीरीज के अंतिम और चौथा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ पर खत्म हुआ। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न भारत में नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बनाया जा रहा है।
जी हाँ, पाकिस्तान क्रिकेट जगत भारतीय टीम की जमकर तारीफ कर रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अकरम ने कहा कि कप्तान विराट कोहली की तारीफ की और टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। अकरम ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ;मुझे लगता है कि इस प्रदर्शन के लिये कोहली काफी प्रशंसा के हकदार हैं। यह जीत भारत को काफी बदलकर रख देगी।'
वहीं पूर्व कप्तान मोईन खान ने कहा कि एशिया की कोई टीम ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीत सकी, लेकिन भारतीय टीम कुछ सालो से जिस तरह से प्रदर्शन कर रही थी वो इस जीत का हकदार है। यही नहीं एक पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान ने कहा कि ;मैं पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और सीरीज में अन्य खिलाड़ियों के बल्लेबाजी प्रदर्शन से काफी खुश हूं। क्योकि भारतीय टीम के बल्लेबाज़ों ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का बिना किसी दबाव के सामना किया।'
यह भी पढ़े:-
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे सीरीज जीतकर भारतीय टीम रच देगी ते इतिहास!
KL राहुल और पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया सचिन से बेहतर, फैंस ने लगाई फटकार
विश्वकप 2019 : क्या टीम इंडिया का हिस्सा होंगे ऋषभ पंत, प्रमुख चयनकर्ता ने दिया यह जवाब
Herald