Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दिव्या ने स्वर्ण अंजली ने रजक पदक जीता

भोपाल
महाराष्ट्र के पुणे में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी दिव्या पवार ने स्वर्ण पदक दिलाया, तो वहीं अंजली शर्मा ने रजक पदक अर्जित किया। आज खेले गए फायनल मुकाबले में दिव्या पवार ने हरियाणा की खिलाड़ी शिवानी को 5-0 से परास्त किया और स्वर्ण पदक जीत कर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया। जबकि बॉक्सिंग अकादमी की ही खिलाड़ी अंजली शर्मा ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक दिलाया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की चैम्पियन दिव्या पवार ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक देश को दिलाए हैं। दिव्या पवार और अंजली शर्मा बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल से बॉक्सिंग खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। वहीं, इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने फायनल में जगह बना ली है। फायनल मैच रविवार को खेला जाएगा। स्पर्धा में अब तक खेले गए मुकाबलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने  30 पदक मध्य प्रदेश को दिलाएं हैं। इनमें 8 स्वर्ण, 7 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।