इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह इन दिनों अपनी खराब फार्म के कारण टीम से बाहर चल रहे है। लेकिन युवराज सिंह हाल ही में शानदार पारी खेली है और विश्वकप टीम में शामिल होने के अपने इरादे साफ दर्शा दिए।
अब इस गेेंदबाज ने पेश की विश्व कप टीम के लिए दावेदारी, दो रणजी मैचों मेें ही झटक लिए 21 विकेट
भारतीय टीम के इस बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज और गेंदबाज ने हाल ही में मुंबई में खेली जा रही डीवाई पाटिल टी20 प्रतियोगिता में अपने पुराने रंग में लौट आएं। सिक्सर किंग ने डीवाई पाटिल प्रतियोगिता में एयर इंडिया की और से खेलते हुए मुंबई कस्टम के खिलाफ 57 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली और इस पारी के दौरान चार शानदार छक्के भी लगाए। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत उनकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लेकिन आपको बता दें कि सिक्सर किंग की ये तूफानी पारी टीम के काम नहीं आ सकी। क्योंकि मुंबई कस्टम की टीम ने मैच 9 विकेट से जीत लिया।
आपको बता दें कि युवराज सिंह विश्वकप टीम में शामिल होने से पहले आईपीएल में भी खेलते नजर आएंगे। युवराज सिंह आईपीएल के 12वें सीजन में इस बार मुंबई इंडियंस की और से मैदान में चौके छक्के लगाते हुए नजर आएंगे। युवराज सिंह विश्वकप टीम में शामिल होने के लिए जमकर प्रयास करते हुए नजर आ रहे है। युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने इस बार 1 करोड़ की बेस प्राइज पर खरीदा है।