Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘माराकाना हॉल ऑफ फेम’ में पदचिन्ह लगाये रोनाल्डिन्हो ने

रियो डि जनेरो

ब्राजील के पूर्व स्टार फुटबालर रोनाल्डिन्हो ने खेल से संन्यास लेने के एक वर्ष बाद रियो के मशहूर माराकाना स्टेडियम में ‘हॉल ऑफ फेम’ में पदचिन्ह लगाये। अब उनके पदचिन्ह ब्राजील के महान फुटबालर पेले और जिको के साथ रखे जायेंगे। रोनाल्डिन्हो को 2011 में पदचिन्ह लगाने का आमंत्रण दिया गया था लेकिन व्यस्त होने के कारण उन्होंने तब उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। बार्सिलोना के इस पूर्व स्ट्राइकर ने रोनाल्डो और रिवाल्डो के साथ मिलकर ब्राजील को 2002 का विश्व कप दिलाया था, इसमें उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लंबी रेंज का यादगार फ्री किक गोल दागा था। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह मेरे करियर की सबसे बड़ी ट्राफियों में से एक है।