भारतीय टीम के लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने अक्सर दिग्गज शेन वार्न को अपना आदर्श कहा है. इसके अलावा, उन्होंने वार्न से स्पिन गेंदबाजी के कई गुण सीखने का मौका कभी नहीं गंवाया.सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के दौरान, एक छोटी सी क्लिप प्रसारित की गई थी जिसमें कुलदीप को पूर्व दिग्गज वार्न के साथ गहरी बातचीत करते हुए देखा गया था.
पहले टेस्ट में प्रैक्टिस के समय कुलदीप की मुलाक़ात वार्न से हुई थी
Morning wisdom courtesy @ShaneWarne #AUSvIND pic.twitter.com/7hHkyLaQpQ
— BCCI (@BCCI) December 8, 2018
बता दें, चानइमैन गेंदबाज कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भले ही टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. इसी दौरान प्रैक्टिस के समय उनकी मुलाक़ात वार्न से हुई थी. कुलदीप ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न से गेंदबाजी की टिप्स लेते हुए नजर आए थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें कुलदीप और कोच रवि शास्त्री से बातचीत करते हुए नजर आए थे.
कुलदीप ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के तीन विकेट झटक लिए

इस बीच, कुलदीप ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइन अप के तीन विकेट झटक लिए. उन्होंने उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड और टिम पेन को आउट किया. यह पहली बार नहीं है जब वार्न ने कुलदीप को टिप्स दिए हैं. 24 वर्षीय कुलदीप ने शनिवार को कहा कि टेस्ट गेंदबाज के रूप में खुद को और ज्यादा निखारने की जरूरत है और इसमें अभी वक्त लगेगा.’ बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 71 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए हैं.
6 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया ने 236 रन बना लिए हैं

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण रद्द कर दिया गया.दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं. इसके पहले टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए पहले ही खड़ी कर दी थी मुसीबत, ऐसे दिए थे कुलदीप यादव को टिप्स appeared first on SportzWiki Hindi.