भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम को आज देश का हर व्यक्ति जानता है। सुधीर सचिन तेंदुलकर के बड़े फैन हैं और भारत के लगभग सभी मैच में मौजूद रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अभी तक वह मैदान पर मौजूद नहीं थे। अब अंतिम मैच के लिए वह ऑस्ट्रेलिया पहुँच गये हैं।
सचिन ने की मदद

सुधीर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अंतिम टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना चाहते थे। उन्होंने इसकी इच्छा सचिन तेंदुलकर के सामने व्यक्त की। सचिन ने उनके लिए सभी व्यवस्था की है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए निकलने से पहले उन्होंने कहा
“अगर सिडनी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया से जीता जाता है तो मुझे निराशा होगी। मैं नहीं चाहता कि श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर हो, लेकिन कोहली की टीम अंतिम टेस्ट जीतना चाहती है।”
21 को भारत वापसी

सुधीर गौतम को 21 जनवरी को भारत वापस लौटना है लेकिन वह न्यूजीलैंड भी जाना चाहते हैं। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी। इसके लिए वह रोहित शर्मा और शिखर धवन से अनुरोध करेंगे।
उन्होंने कहा
“मैं न्यूजीलैंड जाने का फैसला करने से पहले ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे भी देखूंगा। मैंने सचिन सर से अनुरोध किया था कि मेरे टिकट, किराए और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वीजा खर्च वहन करें। ऑस्ट्रेलिया में मेरे दोस्तों ने मुझे आंतरिक यात्रा और अन्य खर्चों के लिए मेरी व्यवस्था करने का वादा किया है।”
सिडनी टेस्ट में भारत की अच्छी शुरुआत

सिडनी में शुरू हुए टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने चार विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक बनाया है।
पुजारा और हनुमा विहारी अभी पिच पर टिके हुए हैं। भारतीय टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी। भारत अगर यह मैच ड्रा भी करवा लेता है तो उस पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज अपने नाम कर लेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए इस क्रिकेटर ने सुधीर गौतम को भेजा सिडनी, उठाया पूरा खर्चा appeared first on SportzWiki Hindi.