Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी के कवर फोटो में मिली महेंद्र सिंह धोनी को जगह, लोगों ने ऐसे व्यक्त की खुशी

एक साल से लगातार खराब फॉर्म में चल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो मैच जिताऊ पारी खेल सभी की जुबान पर छा गये हैं। सिडनी में खेले गये पहले मैच में धीमी बल्लेबाजी की वजह से उन्हें जरुर आलोचना झेलनी पड़ी थी, लेकिन पहले एडिलेड और फिर मेलबर्न में उन्होंने टीम को जीत दिलाई। इसके बाद चारों तरफ सिर्फ धोनी की छाए हुए हैं।

आईसीसी ने लगाया कवर फोटो

फोटो: फेसबुक

ऑस्ट्रेलिया में शानदार बल्लेबाज के बाद क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्थान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी की फोटो लगाई है।

उनके ट्विटर और फेसबुक के कवर फोटो में धोनी हैं। किसी भी खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है। काफी कम ही क्रिकेट को अभी तक आईसीसी के कवर फोटो में जगह मिली है।

लोगों ने किया स्वागत

आईसीसी द्वारा महेंद्र सिंह धोनी के फोटो लगाये जाने का लोगों ने स्वागत किया है। माही दुनिया के सबसे चहेते क्रिकेटर में शामिल हैं। आईये देखते हैं लोगों ने कैसे अपनी ख़ुशी व्यक्त की।

 अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी के कवर फोटो में मिली महेंद्र सिंह धोनी को जगह, लोगों ने ऐसे व्यक्त की खुशी appeared first on SportzWiki Hindi.