Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ जेसन होल्डर के शानदार दोहरे शतक को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया ट्वीट

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच बारबाडोस क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस वेस्टइंडीज की टीम ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 289 रन बनाये थे. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 77 रन पर आउट हो गई थी. पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज की टीम को 212 रन की मजबूत बढ़त हासिल हुई थी.

दूसरी पारी में जेसन होल्डर ने जड़ा शानदार दोहरा शतक 

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने दूसरी पारी में 202 नाबाद रनों का एक शानदार दोहरा शतक लगाया है. जेसन होल्डर ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 23 चौके व 8 छक्के लगाये.

जेसन होल्डर की इस शानदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 415 रन बनाकर घोषित की है. इंग्लैंड की टीम को 628 रन का एक विशाल स्कोर दिया है.

तीसरे दिन का खेल खत्म हो जाने तक इंग्लैंड की टीम ने बिना विकेट खोये 56 रन बना लिए है. वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में जीत के काफी करीब नजर आ रही है. आज शनिवार को इस मैच के चौथे दिन का खेल खेला जायेगा.

अश्विन ने की होल्डर की तारीफ 

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जेसन होल्डर के दोहरे शतक की जमकर तारीफ की है. उन्होंने होल्डर के लिए खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है.

रविचंद्रन अश्विन ने जेसन होल्डर के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, “कैरेबियन के लिए क्या शानदार टेस्ट मैच है. बहुत अच्छा खेला जेसन होल्डर, तुम स्टार खिलाड़ी हो.”

यहाँ देखें रविचंद्रन अश्विन का ट्वीट 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post इंग्लैंड के खिलाफ जेसन होल्डर के शानदार दोहरे शतक को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया ट्वीट appeared first on SportzWiki Hindi.