Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रिस्बेन में निशिकोरी ने एटीपी और कैरोलिना ने डब्ल्यूटीए खिताब जीता

ब्रिस्बेन
जापानी खिलाड़ी केई निशिकोरी ने रविवार को ब्रिस्बेन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एटीपी फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को 6-4 3-6 6-2 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। यह 2016 के बाद उनकी पहली ट्राफी है। वह कलाइ की चोट के कारण 2016 में मेम्फिंस में टूर्नामेंट में जीतने के बाद एक भी खिातब हासिल नहीं कर पाये थे। वर्ष 2017 में ब्रिस्बेन में वह उप विजेता रहे थे, उन्होंने दो घंटे में रूसी खिलाड़ी को पराजित किया। वहीं डब्ल्यूटीए में कैरोलिना प्लिस्केवा ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए यूक्रेन की लेसिया सुरेंको को हराकर ट्राफी जीती। कैरोलिना ने एक सेट पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दो घंटे 12 मिनट में 4-6,7-5, 6-2 से जीत दर्ज की और दूसरा ब्रिस्बेन खिताब प्राप्त किया।