विश्व क्रिकेट में बल्लेबाजों पर किसी भी तरह की गेंद को खेलने के लिए कई तरीके होते हैं उसी तरह से एक गेंदबाज के पास भी बल्लेबाजों को परेशान करने और आउट करने के अपने ही कुछ अनोखे तरीके होते हैं। गेंदबाजों में स्पिन गेंदबाजों के पास बल्लेबाज को आउट करने के अलग-अलग हथियार देखे जाते रहे हैं।
क्रिकेट में डाली जाने वाली दूसरा गेंद
इनमें से स्पिन गेंदबाजों के द्वारा फेंकी जाने वाली एक गेंद है दूसरा…. दूसरा गेंद विश्व क्रिकेट के गिने चुने गेंदबाज ही डालते हैं। दूसरा गेंद डालना हर किसी के बस की बात नहीं है।

आज हम आपको इस रिपोर्ट में ये बताते हैं कि आखिर ये दूसरा गेंद है क्या और इसकी शुरुआत कब और कैसे किस गेंदबाज ने की। तो जानते हैं इस रिपोर्ट में ये बातें।
पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने शुरू की थी दूसरा गेंद
क्रिकेट में गेंदबाजों की अपनी-अपनी तरह की कई प्रकार की गेंद होती है। इसमें दूसरा गेंद स्पिन गेंदबाजी में किया जाता है वो भी लेग स्पिनर नहीं बल्कि दूसरा गेंद एक ऑफ स्पिनर के द्वारा फेंकी जाती है।

आजकल के ऑफ स्पिनर गेंदबाज दूसरा गेंद का प्रयोग कुछ ज्यादा ही करने लगे हैं। क्रिकेट के मैदान में दूसरा गेंद का जनक पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक को माना जाता है।
सकलैन के बाद इन गेंदबाजों ने अपनाया दूसरा गेंद का हथियार
सबसे पहले पाकिस्तान के इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने दूसरा गेंद का प्रयोग किया था। सकलैन मुश्ताक ने इस गेंद की शुरुआत की जिसके बाद अब तक मुथैया मुरलीधरन, हरभजन सिंह, सुनील नरेन, आर अश्विन, सईद अजमल, जेहान बोथा और मोहम्मद हफीज जैसे गेंदबाजों ने दूसरा का प्रयोग बखूबी किया।

क्या होता है दूसरा गेंद
अब तक आपने दूसरा गेंद का बड़ा नाम सुना है और इसको डालने वाले कई गेंदबाज देखे हैं लेकिन आज हम आपको बताते हैं आखिर दूसरा गेंद कैसे अपना काम करता है और किस तरह से प्रभाव छोड़ता है।

तो आपको बताते हैं दूसरा गेंद एक ऑफ स्पिन गेंदबाज का बड़ा ही अनोखा हथियार होता है। ये एक ऐसी गेंद है जिसे एक ऑफ स्पिनर अपनी गेंदबाजी एक्शन से ही डालता है लेकिन गेंदबाज गेंद को छोड़ने से पहले आखिरी पलों में अपनी कलाई की स्थिति को बदल डालता है।
जब गेंदबाज कलाई की स्थिति को बदलता है तो इससे गेंद में फर्क ये होता है कि ये गेंद अपनी उलट दिशा में टर्न करती है। यानि होता ये है कि बल्लेबाज को चकमा देते हुए ये गेंद अपनी स्वाभाविक टर्न के विपरित टप्पा खाने के बाद गेंद अंदर जाने की बजाय बाहर की तरफ टर्न कर लेती है और बल्लेबाज हैरान रह जाता है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post क्रिकेट में क्या होता है ऑफ़ स्पिनर का हथियार दूसरा? कैसे की जाती है ये गेंद? appeared first on SportzWiki Hindi.