Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली सिडनी टेस्ट में बना सकते हैं ये 'विराट' रिकॉर्ड, इन बड़े रिकॉर्ड पर कर लेंगे अपना कब्जा!

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली के लिए पिछला साल बहुत अच्छा रहा। विराट ने इस साल कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। अब विराट कोहली के पास नई साल यानी की 2019 के शुरूआत में रिकॉर्ड बनाने का मौका भी है। कल से शुरू हो रहे सिडनी टेस्ट मैच में विराट कोहली ये शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर सकते है। तो आइए नजर डालिए उन रिकॉर्ड पर जो विराट इस सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में बना सकते हैं...

AUSvIND : सिडनी टेस्ट में इतिहास रचने के लिए विराट बिग्रेड तैयार, 13 सदस्यों में से ये हो सकती हैं प्लेइंग XI

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली कंगारू धरती पर इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर है। अभी तक भारत ने करीब 70 वर्षो से कंगारू धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में विराट कोहली के पास ये सुनहरा मौका हैं कि वो क्रिकेट बुक में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा सकते है। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली अगर सिडनी टेस्ट जीत लेते हैं तो वो ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में दो से अधिक टेस्ट जीतने वाले एशिया के पहले कप्तान बन जाएंगे।

इसी के साथ कप्तान विराट कोहली की कमान में टीम इंडिया सिडनी में टेस्ट जीत लेती हैं तो अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज कर लेगे। क्योंकि सिडनी में एकमात्र बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने टेस्ट मैच जीता है। साथ ही कप्तान विराट कोहली के पास भारत के बाहर विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीताने वाले कप्तान का भी मौका है।