स्पोर्ट्स डेस्क। खेल में कोई भी खिलाड़ी देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे प्रदेश सरकार और राज्य सरकार इनाम के तौर पर कुछ राशि देती है। लेकिन जब यह राशि खिलाड़ी को नहीं मिलती तो काफी दुःख होता है। ऐसा ही कुछ शूटर मनु भाकर के साथ हुआ है। 16 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर ने यूथ ओलिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में दिग्गज शूटरों को हराते हुए गोल्ड मेडल जीता था।
Sir Please confirm if it is correct... Or just Jumla... @anilvijminister pic.twitter.com/AtxpLKBSYV
— Manu Bhaker (@realmanubhaker) January 4, 2019
इसके बाद उन्हें बधाईयां मिलने लगी। उस समय हरियाणा सरकार के खेल मंत्री अनिल विज ने उन्हें न केवल बधाई दी थी, बल्कि दो करोड़ रुपये इनामी राशि देने की भी घोषणा की। अब युवा निशानेबाज ने अनिल विज के उसी ट्वीट का स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए तंज कसा है। मनु ने ट्वीटर पर अनिल विज को टैग करते हुए लिखा, "सर प्लीज यह कन्फर्म करिए कि क्या यह सही है, या सिर्फ जुमला है।"
Manu Bhaker should have first confirmed it from the Sports Deptt. before going to public domain. It is disgusting to denounce a State Govt which is giving highest awards in the Country. Bhaker will will will get 2 crores as tweated by me and as per notification at that time.
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) January 5, 2019
वहीं मनु भाकर का यह ट्वीट अनिल विज को रास नहीं आया और उन्हें फटकार लगाई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मनु भाकर को सार्वजनिक तौर पर इस विवाद को खड़ा करके राज्य सरकार को अपमानित करने से पहले खेल विभाग से बात करनी चाहिए थी। अनिल विज ने आगे लिखा कि उनका दो करोड़ रुपए का इनाम जरूर मिलेगा।
We have increased Prize money from 10 lakh which was being given in previous Congress Govt. to 2 crores for this event. We have delivered prize money won by Haryana Players upto August on 15 August last year and remaining will be delivered possibly in January this year
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) January 5, 2019
अपने एक और ट्वीट में खेल मंत्री ने कहा, 'हमने प्राइज मनी 10 लाख से बढ़ा दी है जो पिछली कांग्रेस सरकार में दी जा रही थी। इस आयोजन के लिए 2 करोड़ रुपए। हमने पिछले साल 15 अगस्त तक हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा जीती गई पुरस्कार राशि वितरित की है और शेष इस साल जनवरी में वितरित की जाएगी।'
यह भी पढ़े:-
VIDEO: बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में टिम पेन करने लगे फोन पर बात, बोले...
Ind vs Aus: पहले दिन ही पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज का लगाया तीसरा शतक
Ind vs Aus: कल सिडनी के मैदान ये 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम
Herald