Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के दौरान पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान की टीम पहले ही पहले टेस्ट में हार चुकी है. अब उनके सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज में से एक हैरिस सोहेल को टीम से बाहर कर दिया गया है.

हैरिस सोहेल को उनके दाहिने घुटने में लगी चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर किया गया 

 

मध्य क्रम के बल्लेबाज़ हैरिस सोहेल को उनके दाहिने घुटने में लगी चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के पाकिस्तान दौरे से बाहर कर दिया गया है, इससे पहले भी उनको पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला था.

सोहेल ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रशिक्षण सत्र के दौरान बल्लेबाजी नहीं की. उन्होंने पहले टेस्ट से पहले नेट्स में भी बल्लेबाजी नहीं की थी. क्रिकबज की अगर माने तो बाएं हाथ का यह बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका की सीरीज से पहले ही चोटिल था.

 

बॉक्सिंग डे टेस्ट के टॉस से ठीक 90 मिनट पहले, शान मसूद को सोहेल के जगह टीम में लिया गया था,  मसूद ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 120 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली.

सोहेल पाकिस्तान के घरेलू सत्र के दौरान अच्छे फॉर्म में थे

सोहेल पाकिस्तान के घरेलू सत्र के दौरान अच्छे फॉर्म में थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो शतक जमाए थे. उन्होंने 2018 में पाकिस्तान के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपने नाम 39.28 की औसत से 550 रन पूरे किए.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले, वह साल पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में पहले स्थान पर थे. लेकिन पहली पारी में बाबर आजम की शानदार 79 रनों की पारी ने उन्हें शीर्ष पर पहुंचा दिया.

2013 में इसी चोट के कारण नहीं कर पाए थे डेब्यू 

सोहेल के घुटने की चोट की वजह से वो टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं. 2013 में, जब पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रहा था, तब टखने की चोट की वजह से उनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.