Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिग्गज कोच आचरेकर को नम आंखों से विदाई

मुंबई, 3 जनवरी: क्रिकेट जगत के स्टार माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ कई युवा क्रिकेट खिलाड़ियों और हजारों लोगों ने गुरुवार को नम आंखों से दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर को अंतिम विदाई दी। आचरेकर का 87 साल की उम्र में मुंबई में बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

शिवाजी पार्क श्मशान घाट में आचरेकर का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्हें उनकी खास ग्रे गोल्फ कैप पहने देखा गया।

सुबह से ही दादर में आचरेकर के घर में लोगों का तांता लग गया था। इनमें शीर्ष स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन, विनोद कांबली, चंद्रकांत पंडित, बलविंदर सिंह संधू और अन्य प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी अपने गुरु को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

इसके साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष और आचरेकर के पड़ोसी राज ठाकरे, नितिन सरदेसाई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुंबई प्रमुख आशीष शेलार के साथ कई अन्य राजनेता भी आचरेकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

आचरेकर की अंतिम विदाई के दौरान जब उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा था, तब सड़क के दोनों ओर पंक्तिबद्ध खड़े कुछ युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को उन्हें सलामी देने के अंदाज में अपने बल्लों को हवा में उठाते हुए देखा गया।

तेंदुलकर समेत हजारों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए जिनकी आंखें थीं।

महाराष्ट्र सरकार ने भीष्मचार्या पुरस्कार से सम्मानित आचेरकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार नहीं किया। आवास मंत्री प्रकाश मेहता ने मीडिया से कहा कि वह पता लगाएंगे कि ऐसा क्यों नहीं किया गया।

साल 1990 में द्रोणाचार्य और 2010 में पद्मश्री से पुरस्कृत हो चुके आचरेकर के योगदान की एक झलक पिछले साल आई सचिन की बायोपिक ‘सचिन : ए मिलियन ड्रीम्स’ में दर्शाई गई थी।

The post दिग्गज कोच आचरेकर को नम आंखों से विदाई appeared first on SportzWiki Hindi.