Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निलंबन हटाए जाने के बाद हार्दिक पंड्या को मिली न्यूजीलैंड जाने की इजाजत, इस मैच में खेलते हुए आयेगे नजर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और बल्लेबाज केएल राहुल के लिए साल 2019 की शुरुआत बेहद ही खराब रही जब उन्हें महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी के चलते भारतीय टीम से निलंबित कर दिया। हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पर फिलहाल अनिश्चित काल के लिए निलंबन लगा था।

राहुल-हार्दिक से हटा निलंबन, हार्दिक को न्यूजीलैंड जाने को कहा

लेकिन गुरुवार को बीसीसीआई की सीओए ने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल से निलंबन हटा दिया है। निलंबन हटने के साथ ही हार्दिक पंड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम से जुड़ने को कहा है।

उम्मीद हैं, कि वह तीसरा या चौथा वनडे खेलते भी नजर आ सकते हैं.

फिलहाल के लिए निलंबन हटने के बाद जहां हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया का कॉल आ गया तो वहीं बल्लेबाज केएल राहुल को इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेले जा रही मैच में भारत ए की टीम से जुड़ने को कहा।

मामले की सुनवायी तक निलंबन हटा राहुल-हार्दिक से

केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को एक रियलिटी शो में महिलाओं को लेकर की गई गंदी टिप्पणी के बाद 11 जनवरी को टीम से हटा दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा जहां इसके लिए लोकपाल की मांग की गई है।

17 जनवरी को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवायी हुई जहां लोकपाल की मांग की गई और इस सुनवाई को 5 फरवरी के लिए स्थगित कर दिया। ऐसे में बीसीसीआई ने मामले की सुनवायी तक के लिए दोनों ही खिलाड़ियों से निलंबन हटा दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इनकी जगह मिली है शुभमन-विजय शंकर को

आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पर इस मामले को लेकर निलंबित होने के बाद बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए विजय शंकर और शुभमन गिल को भेजा।

ये दोनों ही युवा खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम के साथ बने रहेंगे। तो वहीं टी-20 सीरीज में हार्दिक पंड्या टीम के साथ शामिल हो जाएंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post निलंबन हटाए जाने के बाद हार्दिक पंड्या को मिली न्यूजीलैंड जाने की इजाजत, इस मैच में खेलते हुए आयेगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.