Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की वजह से सस्पेंड हुआ वेस्टइंडीज का यह गेंदबाज

क्रिकेट का खेल काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और बल्लेबाजों की तरफ झुकता जा रहा है। इसी वजह से गेंदबाज बचने के लिए नये- नये तरीके की गेंदबाजी कर रहे हैं। इसी वजह से कई गेंदबाज का गेंदबाजी एक्शन भी संदिग्ध हो गया है। इन गेंदबाजी की लिस्ट काफी लम्बी होती जा रही है और इसमें एक नया नाम जुड़ गया है।

शेन शिलिंफोर्ड का एक्शन संदिग्ध

वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज शेन शिलिंफोर्ड का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया है। इसी वजह से उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। गेंदबाजी एक्शन की नियम के मुताबिक गेंदबाज को 15 डिग्री तक की छूट है।

शिलिंफोर्ड की कोहनी इससे ज्यादा मुड़ रही थी और इसी वजह से उनपर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। उनके एक्शन पर पिछले महीने भी सवाल खड़े हुए थे और अब सस्पेंड कर दिया गया है।

तीसरी बार पाया गया संदिग्ध एक्शन

35 वर्षीय गेंदबाज के करियर में यह तीसरा मौका है, जब उनकी गेंदबाजी पर प्रतिबन्ध लगा है। सबसे पहले 2010 में संदिग्ध एक्शन की वजह से उनकी गेंदबाजी पर प्रतिबंध लगा था। उनके बाद जुलाई 2011 में आईसीसी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।

2013 में एक बार फिर न्यूजीलैंड दौरे पर उनकी गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़े हुए थे। अब एक बार फिर उनका एक्शन संदिग्ध पाया गया है और उन्हें अपनी एक्शन में सुधार के बाद फिर से टेस्ट देना पड़ेगा।

ऐसा रहा है इंटरनेशनल करियर

वेस्टइंडीज के लिए 2010 में डेब्यू करने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज शेन शिलिंफोर्ड ने अभी तक सिर्फ 16 टेस्ट मैच ही खेले हैं। इन 16 मैचों में उन्होंने 70 बल्लेबाजों को आउट किया है। अभी तक उन्होंने तीन बार पारी में 5 विकेट और दो बार मैच में 10 बल्लेबाजों को आउट किया है।

वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें अभी तक वनडे या टी-20 इंटरनेशनल खेलने का मौका नहीं मिला है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की वजह से सस्पेंड हुआ वेस्टइंडीज का यह गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.