भारत के खिलाफ खेले जा रहे सिडनी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफूट पर है। मैच के तीसरे दिन करीब एक घंटे का खेल नहीं हो पाया वहीं चौथे दिन भी सिर्फ 25 ओवर का खेल हुआ लेकिन इसमें ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में ऑलआउट हो गयी। भारतीय टीम ने उन्हें फॉलोऑन दिया लेकिन उसके बाद सिर्फ 4 ओवर का ही खेल हो पाया।
सिडनी टेस्ट कर सकते हैं ड्रा

ऑस्ट्रेलिया की टीम को सिडनी टेस्ट बचाने के लिए मैच के पांचवें दिन पुरे ओवर खेलने पड़ेंगे। अगर बारिश खलल नहीं डालती है तो उनके लिए मैच बचाना मुश्किल हो जायेगा। इस बारे में टीम बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कहा
“हम मैच के आखिरी दिन ड्रॉ के इरादे से उतरेंगे। जिसके बाद हम इस बात का आकलन करेंगे कि हमें कहां खुद में सुधार करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि बतौर बल्लेबाजी ग्रुप हम पांचवे दिन आत्मविश्वास के साथ मैच को ड्रॉ करा पाएंगे। हम मैच ड्रॉ कराकर दुनिया को दिखाएंगे कि हम अब भी एक अच्छी टीम होने से ज्यादा दूर नहीं हैं।”
कुलदीप और बुमराह को माना विश्व स्तरीय गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की है। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं सिडनी टेस्ट में खेलने वाले कुलदीप यादव ने पहली पारी में ही 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
इन दोनों के बारे में हैंड्सकॉम्ब ने कहा
“कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। बुमराह सटीकता के साथ 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। उन्हें खेलना काफी मुश्किल साबित होता है। इसी तरह कुलदीप ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है।”
आगे के मैचों के लिए करेंगे कड़ी मेहनत

ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर बैन लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के प्रदर्शन में भारी गिरावट आई है। टीम लगातार हार रही है। इस बारे में उन्होंने कहा
“हमें मैच को ड्रॉ कराने के लिए अच्छा मौका मिला है। हम आने वाली वनडे सीरीज, विश्व कप और एशेज के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पीटर हैंड्सकॉम्ब जसप्रीत बुमराह नहीं बल्कि इस भारतीय गेंदबाज को मानते हैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.