Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप यादव के पांच विकेट लेने के बाद भावुक हुए ‘शेन वार्न’, कही ये बड़ी बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय चाइनामैन लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटक लिए. उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 300 रनों पर ही ढेर हो गई. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया भारतीय टीम द्वारा बनाए गए स्कोर से अभी 322 रन पीछे है. ऐसे में भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया है.

5 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी को अपना मुरीद बना लिया 

गौरतलब है कि, भारत की तरफ से 5 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी को अपना मुरीद बना लिया है. 5 विकेट लेने के बाद कुलदीप ने अपने आदर्श शेन वॉर्न को लेकर कहा कि उनके सामने 5 विकेट लेना एक बड़ी उपलब्धि है. कुलदीप ने कहा, “अपने आइडल के सामने 5 विकेट हॉल लेना मेरे लिए गर्व की बात है.” बता दें, कुलदीप यादव शेन वार्न को शुरू से ही अपना गुरु मानते हैं.

शेन वार्न ने ऐसे भावुक अंदाज में कुलदीप यादव के लिए किया ट्वीट 

भावुक अंदाज में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न ने ट्वीट करते हुए लिखा- “तुमने अच्छी गेंदबाजी की और 5 विकेटों हॉल के लिए बधाई, तुम्हारे उन प्यारे शब्दों के लिए थैंक्यू – तुम्हारे साथ काम करना और तुम्हें गेंदबाजी करते देखना काफी अच्छा लगता है मेरे दोस्त और ये मेरे लिए खुशी की बात है!”

कुलदीप यादव ने बेजान पिच पर भी शानदार गेंदबाजी करी

गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने बेजान पिच पर भी शानदार गेंदबाजी करी. उन्होने बेहतरीन कंट्रोल और लाइन-लेंथ के दम पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.  बता दें, महान ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न को एडिलेड ओवल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बेंच पर बैठे कुलदीप यादव को टिप्स देते हुए देखा गया था. कुलदीप इस टेस्ट सीरीज में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. उनको इससे पहले एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके। 

The post कुलदीप यादव के पांच विकेट लेने के बाद भावुक हुए ‘शेन वार्न’, कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.