Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम की हार की गारंटी है ऑस्ट्रेलिया में इस बल्लेबाज का शतक, ये रिकॉर्ड हैं गवाह

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का हमेशा से ही एक दिवसीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में बल्ले से शानदार प्रदर्शन रहा है।

एक दिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के सिडनी में खेले गए पहले वनडे में 133 रन की शतकीय पारी खेली, हालांकि उनकी शतकीय पारी के बावजूद इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

फिल्म 83 के लिए इस महान भारतीय तेज गेंदबाज से ट्रेनिंग लेंगे जा रहे हैं रणवीर सिंह

वैसे भी अभी तक के रिकॉर्ड के अनुसार रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जब भी एक दिवसीय क्रिकेट में शतक लगाया है उस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

ऑस्‍ट्रेलियाई कोच विराट कोहली के हुए दिवाने, इस दिग्गज से कर डाली तुलना

भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा अभी तक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर चार शतक लगा चुके हैं, लेकिन ये चारों शतक ही टीम इंडिया के लिए लक्की साबित नहीं हुए हैं। वैसे रोहित ऑस्ट्रेलिया में चार अलग-अलग मैदानों पर दिवसीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं।

भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज अभी तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, पर्थ, ब्रिस्बेन और सिडनी के मैदानों पर शतक लगा चुका है। रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया में जनवरी का महीना शानदार रहा है।

यहां पर उन्होंने चारों शतक इसी महीने में लगाए हैं। रोहित ने सिडनी वनडे से पहले जनवरी 2016 में ब्रिस्बेन में 124, जनवरी 2016 में ही पर्थ में नाबाद 171 और जनवरी 2015 में मेलबर्न में 138 रन की शतकीय पारी खेली थी।