Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कारनामा करके सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ सकते है धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से वनडे और टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। इसके लिए भारत ने अपनी टीम की भी घोषणा कर दी ही साथ ही हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरिज में मैन ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को न्यूजीलैंड के लिए चुना गया है। साथ ही वह इस सीरिज में अपने नाम एक रिकॉर्ड बना सकते है।

आपको बता दे कि हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचो में अर्धशतक लगाकर अर्धशतकों की हैट्रिक भी बनाई थी। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड सकते है। आपको बता दे सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी धरती पर 18 मुकाबलों में 652 रन बनाए हैं साथ ही उनके बाद वीरेंद्र सहवाग ने 12 मैचों में 598 रन बनाए। लेकिन अब इनम दोनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका धोनी के पास है।

क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में 12 वन-डे में खेले है जिसमें 90.16 की औसत से 541 रन बनाए। अब वह इस बार कि सीरीज में सचिन और सहवाग से ज्यादा रन बना कर उनके रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। आपको बता दे न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज 23 जनवरी से शुरू हो रही है।

भारतीय वनडे टीमः
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, विजय शंकर, शुभमन गिल

और ये भी पढ़े:

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम और टीमें आई सामने, यहां देखें

भारत से सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को लगा ये बड़ा झटका

Australian Open: जब रोजर फेडरर को सुरक्षागार्ड ने नहीं दी एंट्री, देखें VIDEO



Herald