खेलडेस्क। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर पहली टेस्ट शृंखला जीतने के बाद उत्साह से लबरेज है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया अभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नम्बर वन पर काबित है।अब टीम इंडिया का लक्ष्य एक दिवसीय क्रिकेट मेें भी नम्बर वन पर पहुंचने का होगा। भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ एक दिवसीय मैच खेलेगी।
2019 विश्वकप के लिए ये खिलाड़ी होगा भारत की पहली पसंद: रवि शास्त्री
अगर टीम इंडिया ने ये सभी मैच जीत लिए तो वह वनडे में पहले स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के करीब पहुंच जाएगी और दोनों टीमों के बीच केवल एक अंक का अंतर रह जाएगा।
71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया को BCCI देगा ये बड़ा इनाम
ये आठ मैच जीतने पर भारत 125 अंकों तक पहुंच जाएगा और इंग्लैंड से केवल एक अंक पीछे रहेगा। इंग्लैंड की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में 126 अंक लेकर शीर्ष पर चल रही है। वहीं इस वक्त टीम इंडिया 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। वैसे बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया के खिलाडिय़ों का दबदबा है।
टीवी शो में ये बात बोलना हार्दिक पांड्या को पड़ा भारी, मिला कारण बताओ नोटिस
शीर्ष दस में तीन-तीन भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज काबिज हैं। बल्लेबाजी में भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरे और शिखर धवन नौवें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं गेंदबाजी में तेज गेेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले, स्पिनर कुलदीप यादव तीसरे और यजुवेन्द्र चहल छठे स्थान पर मौजूद हैं।
जसप्रीत बुमराह की जगह ये गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे मैदान